बलात्कार मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के लिये व्यक्ति को उकसाने की आरोपी 30 साल की महिला को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने मुम्ब्रा इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला एक महीने से फरार चल रही थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


ठाणे: महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के लिये व्यक्ति को उकसाने की आरोपी 30 वर्षीय महिला को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने मुम्ब्रा इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला एक महीने से फरार चल रही थी।

14 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार के एक मामले में रेशमा खान के खिलाफ डोम्बीवली के मानपाडा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज है। रेशमा जिले में कल्याण के पास तीसगांव की रहने वाली है।

वरिष्ठ इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने बताया कि कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय ने खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।(भाषा) 










संबंधित समाचार