झारखंड में भाकपा (माओवादी) का एरिया कमांडररामाशीष यादव उर्फ चलीतर यादव गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

भाकपा (माओवादी) का एरिया कमांडर गिरफ्तार
भाकपा (माओवादी) का एरिया कमांडर गिरफ्तार


चतरा:  पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक एरिया कमांडर को  गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि पकड़ा गया माओवादी जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 मामलों में वांछित था।

गिरफ्तार माओवादी की पहचान रामाशीष यादव उर्फ चलीतर यादव के रूप में हुई है। उसे रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार किया गया है।

रंजन ने कहा कि यादव के गांव में आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।

 










संबंधित समाचार