अमित शाह: देश में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है

डीएन ब्यूरो

अमित शाह ने प्रेस वार्ता में कहा की यूपी की जीत आजादी के बाद की सबसे बड़ी जीत है। मोदी के नेतृत्व की जीत है, पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है।

प्रेस वार्ता में अमित शाह
प्रेस वार्ता में अमित शाह


नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर जनता के इस फैसले और बीजेपी की बड़ी जीत पर खुशी जाहिर की। शानदार स्वागत के बाद शाह ने कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी और कहा की यह जीत करोंड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।अमित शाह ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में 10 में से छह सीट पर बीजेपी जीत के करीब पहुंच चुकी है। ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश में बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।

अमित शाह ने कहा कि यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के नतीजे लगभग घोषित हो चुके हैं, परिणाम बीजेपी के लिए खुशी देने वाले हैं।

पढ़िए प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह की मुख्य बातें

 

  1. ये आजादी के बाद की सबसे बड़ी विजय है।
  2. ये जीत इन राज्यों की जनता की जीत है। ये मोदी के नेतृत्व की जीत है।
  3. सरकार के कामकाज पर जनता ने मुहर लगाई है।
  4. नोटबंदी पर भी जनता ने भरोसा दिया है।
  5. आजादी के बाद मोदी सबसे बड़े नेता बनके उभरे हैं।
  6. नकारात्मक राजनीति को जनता ने नाकार दिया है और ये नए युग की शुरुआत है।
  7. सीएम का नाम संसदीय दल की बैठक में तय होगा।
  8. राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफ करने का प्रस्ताव लाएंगे।
  9. जनता ने जातिवाद और परिवारवाद को नकारा है
  10. पीएम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

' मायावती पर टिप्पणी नहीं'

मायवती के आरोपों पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि वो मायावती के मनोभाव को समझते हैं। कम से कम आज वो उनके आरोप पर कुछ कहना मुनासिब नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस बात पर किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं कि किसने क्या कहा है।

 

 










संबंधित समाचार