Yamuna Pollution: करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद यमुना का पानी क्यों गंदा? देखें ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दिया शुरु होते ही वायु प्रदूषण की समस्या लोगों के लिए तहर-तरह बीमारियां का संकट पैदा कर देता इसपर यमुना का बढ़ता प्रदूषण दिल्ली की हवा और पानी दोनो को जहरीला बना रहा हैं। देखे यमुना प्रदूषण पर डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 December 2024, 5:44 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दिया शुरु होते ही वायु प्रदूषण की समस्या लोगों के लिए तहर-तरह बीमारियां का संकट पैदा कर देता इस पर यमुना का बढ़ता प्रदूषण दिल्ली की हवा और पानी दोनो को जहरीला बना रहा हैं। 

दिल्ली वायु प्रदूषण के कहर से तो जूझ ही रही है, अब यमुना के जहरीले पानी ने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। काफी समय से यमुना के पानी में अमोनिया की बढ़ी मात्रा ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में यमुना में पानी में बर्फ के पिंडों की तरह झाग तैर रहे हैं। 

यमुना का पानी अत्यधिक जहरीला हो चुका है। इस कारण कई इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने और पानी के जहरीले होने की समस्या कोई आज की नहीं है। ऐसा पिछले कई सालों से देखा जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज ने ग्राउंड जीरो पर जाकर यमुना तट पर प्रदूषण का जायजा लिया और दिल्लीवासियों से बात की। लोगों का कहना था यमुना उनके लिए केवल नदी नहीं बल्कि आस्था का विषय और यमुना की ये हालत दिल्लीवासियों की सेहत से खिलवाड़ हैं। सरकारों के ब्लेमगेम ने यमुना को नदी से नाला बना दिया हैं।  

चिंताजनक बात तो यह है कि लंबे समय से यह समस्या बनी रहने के बावजूद इसके समाधान का रास्ता निकालने को कोई तैयार नहीं है। यमुना के प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश को इसका जिम्मेदार ठहरा रही है, तो दूसरी ओर ये राज्य कुछ सुनने को तैयार नहीं। कुल मिलाकर यमुना का यह संकट राजनीति का शिकार होता नजर आ रहा हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यमुना प्रदूषण मुक्त कैसे हो और दिल्ली का जल संकट भी खत्म हो।