Crime News: शराब पार्टी के बाद गाली.. फिर दोस्तों ने किया ये हाल, जांच में जुटी पुलिस

डीएन ब्यूरो

अलवर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले शराब पर्टी फिर दोस्तों ने..पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

हत्या
हत्या


अलवर : राजस्थान के अलवर में पुलिस ने एक हत्या के मामले में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अनिल ने शराब के नशे में अपने दोस्तों से गाली-गलौज की थी। इस पर उसके दोस्तों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस 3 को  गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें | हे भगवान! कलयुगी बाप का खौफनाक रूप देख हो जाएंगे दंग, जानें अपने ही 5 माह बेटी के साथ किया ये हाल

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, अलवर शहर की सदर थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 27 मार्च को गुलमोहर रेजीडेंसी में चार दोस्तों ने एक साथ बैठकर पहले शराब पार्टी की। इसके बाद अनिल का अपने दोस्तों से विवाद हो गया। 
 
जगाया तो वह नहीं..

इसी बात को लेकर आरोपियों ने अनिल की पिटाई कर दी। इसके बाद वे उसे वहीं छोड़कर भाग गए। जब अनिल के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्हें लगा कि वह शराब के नशे में सो रहा है। इसलिए उन्होंने उसे नहीं जगाया। सुबह जब परिजनों ने अनिल को जगाया तो वह नहीं उठा। इस पर परिजन अनिल को डॉक्टर के पास ले गए यहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले  में केस दर्ज कर दिया। साथ ही दो दोस्तो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आगे की जांच में जुटी।

यह भी पढ़ें | JDU विधायक की बहु का कमरे में शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका










संबंधित समाचार