मुस्लिम लड़के को हिन्दू लड़की से प्यार करने की मिली खौफनाक सज़ा, गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

डीएन संवाददाता

एक युवक को अपने प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसे हिन्दू लड़की से प्यार था। ख़बर मिलते ही मुस्लिम युवक को गांव वालों ने पेड़ से बांधकर घंटो तक पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


झारखंड: झारखंड के गुमला जिले के राजा कॉलोनी का रहने वाला 20 साल का मोहम्मद शालिक अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसे सोसो गांव की हिंदू लड़की से प्यार हो गया था और दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थें। घटना रामनवमी के दिन कि है। कथित तौर पर लड़की ने गुमला शहर में लड़के को मिलने के लिए बुलाया था। पहले शालिक ने इनकार किया लेकिन फिर मिलने चला गया। पुलिस के मुताबिक मिलने के बाद शालिक ने अपनी स्कूटी से लड़की को घर तक ड्रॉप भी किया। लौटते समय गांव वालों ने शालिक को देखा। जिसके बाद उसे पेड़ से बांधकर घंटों पीटा। जिसमें उसकी मौत हो गयी।

शालिक के पिता मोहम्मद मिनहाज का कहना है कि बुधवार की रात 2 लोग उनके घर आए और उन्होंने बताया कि सोसो गांव में उनके बेटे को रस्सी से बांधकर पीटा जा रहा है। उन्होने तुरंत पुलिस को फोन किया। सोसो गांव पहुंचकर देखा तो बेटा बहुत जख्मी हो गया था। उसे तुरंत सदर हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। और इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक

पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि पड़ोसियों ने जब शकील को देखा तो चारो ओर से घेर लिया। गांव वालों ने शालिक को पेड़ से बांधकर घंटो प्रताड़ित किया, जिससे शकील को गंभीर चोट आईं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।










संबंधित समाचार