2027 में पूर्वांचल से मिलेगी प्रचंड जीत! जानिए देवरिया में सपा नेता ने क्यों कहा- बनेगी बहुमत की सरकार

देवरिया में सपा नेता रामाश्रय विश्वकर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, Gen-Z की नाराजगी, जातीय जनगणना, PDA और राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 September 2026, 1:25 PM IST

Deoria: देवरिया में समाजवादी पार्टी के नेता रामाश्रय विश्वकर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने Gen-Z, आरक्षण, PDA, जातीय जनगणना, 2027 विधानसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन, वोटर लिस्ट और राम मंदिर चंदे जैसे कई मुद्दों पर सपा का पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि युवाओं में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र-नौजवान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनों में शामिल युवाओं पर सरकार ने कठोर कार्रवाई की।

2027 चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का दावा

रामाश्रय विश्वकर्मा ने दावा किया कि युवाओं और जनता की नाराजगी का असर 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है और समाजवादी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।

यह भी पढ़ें - Deoria News: गले से बहता खून और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल! जानिए क्यों देवर ने भाभी पर चला दिया चाकू

PDA और आरक्षण को लेकर सपा का रुख साफ

PDA के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि भाजपा जिस तरह से समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ राजनीतिक अभियान चलाएगी उसी के अनुसार पार्टी जवाब देगी। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह किसी की कृपा नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने मांग की कि सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

पूर्वांचल में बड़ी जीत का किया दावा

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रामाश्रय विश्वकर्मा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में मजबूत प्रदर्शन करेगी और दो-तिहाई सीटों के साथ सरकार बनाने में सफल होगी।

जातीय जनगणना को बताया सपा की प्राथमिकता

जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी की पुरानी मांग है। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने पर पिछड़ों की जनगणना कराकर उन्हें जनसंख्या के आधार पर सत्ता, नौकरी और विकास में हिस्सेदारी देने की दिशा में काम किया जाएगा।

ओम प्रकाश राजभर और इंडिया गठबंधन पर कही बड़ी बात

ओम प्रकाश राजभर को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा नेता ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में उनकी स्थिति पर जवाब भाजपा को देना चाहिए। वहीं, भविष्य में उनके सपा गठबंधन में लौटने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि समय आने पर फैसला लिया जाएगा। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है और सम्मानजनक सीट बंटवारे के साथ गठबंधन 2027 का चुनाव मिलकर लड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Deoria News: सोते हुए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, बचाने दौड़ी मां और भाई भी बने निशाना

वोटर लिस्ट और राम मंदिर चंदे पर सरकार को घेरा

रामाश्रय विश्वकर्मा ने वोटर लिस्ट को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष समर्थित मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर निगरानी कर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे। राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के लिए जुटाई गई राशि से जुड़े सवालों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

टिकट दावेदारों की संख्या को बताया पार्टी की मजबूती

सपा में टिकट मांगने वालों की बढ़ती संख्या पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी की लोकप्रियता और मजबूती को दिखाता है। उन्होंने दावा किया कि टिकट मिलने के बाद सभी कार्यकर्ता अधिकृत उम्मीदवारों को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। बाइट के अंत में सपा नेता ने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन भाजपा को चुनौती देंगे और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Location :  Deoria

Published :  3 September 2026, 1:23 PM IST