New Delhi: नवरात्रि 2025 आने वाला है और लोग त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर Google का Nano Banana AI टूल तेजी से चर्चा में है। यह टूल Gemini AI मॉडल पर आधारित है, जो उच्च गुणवत्ता वाली फोटो एडिटिंग के लिए जाना जाता है। पहले यह टूल मुख्य रूप से खिलौने जैसे अवतार बनाने के लिए लोकप्रिय था, लेकिन अब इसे नवरात्रि के पारंपरिक पोशाकों और उत्सव के दृश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
Nano Banana टूल उपयोगकर्ताओं को अपनी सेल्फी अपलोड करने और विभिन्न प्रॉम्प्ट्स देने की सुविधा देता है। इसके जरिए लोग खुद को चणिया चोली, घाघरा चोली और पारंपरिक आभूषणों में सजाया हुआ देख सकते हैं। टूल के इस्तेमाल से तस्वीरें जीवंत और सिनेमाई रूप में बदल जाती हैं।
नवरात्रि के लिए कुछ प्रमुख प्रॉम्प्ट्स में शामिल हैं
पारंपरिक पोशाक में नवरात्रि उत्सव: इसमें महिलाएं रंग-बिरंगे चणिया चोली और आभूषण पहने हुए पूजा करती दिखाई देती हैं। उनके सामने सजाया हुआ दुर्गा प्रतिमा, फूल, दीपक और मोमबत्तियों से भरा वातावरण होता है। तस्वीर में एक आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण माहौल झलकता है।
सांस्कृतिक शोभा यात्रा: इस प्रॉम्प्ट में लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर सड़कों पर शोभा यात्रा निकालते हैं। महिलाएं और पुरुष भजन गाते हुए नृत्य करते हैं और एक बड़े दुर्गा प्रतिमा वाले सजाए गए फुलवेहनों के आसपास उत्सव मनाते हैं।
Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि में कितनी कन्याओं को कराएं भोजन, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नाइट टाइम पूजा: पारिवारिक तस्वीरों को बदलकर लोग नवरात्रि की रात को पूजा करते हुए दिख सकते हैं। कमरे में तेल के दीपक और लाइट्स से हल्की रौशनी होती है, धूप का धुंआ वातावरण में फैलता है और परिवार के सदस्य फूल और मिठाई जैसी भेंट रखते हैं।
गरबा नृत्य: महिलाएं रंग-बिरंगे गरबा पोशाक पहनकर डांडिया स्टिक के साथ नृत्य करती हैं। बाहरी जगह को रोशनी और सजावट से सजाया गया होता है। तस्वीर में महिलाएं खुशी और उत्साह के साथ घूमती हुई दिखाई देती हैं।
पारंपरिक भोजन और उत्सव: परिवार और दोस्तों की तस्वीरों को बदलकर वे नवरात्रि की पारंपरिक व्रत भोजन और मिठाइयों का आनंद लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। मेज पर साबूदाना खिचड़ी, फल और कुटू के व्यंजन सजाए गए होते हैं।
Sharadiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर कैसे करें घट स्थापना, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त
इस टूल के जरिए नवरात्रि का जश्न डिजिटल रूप में भी जीवंत हो जाता है। Google के Nano Banana AI टूल ने त्योहारों और सांस्कृतिक उत्सवों में तकनीक का उपयोग करके लोगों के अनुभव को और भी खास बना दिया है।
सोशल मीडिया पर लोग अपनी तैयार की गई तस्वीरें साझा कर रहे हैं और यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस तरह नवरात्रि की खुशियाँ अब डिजिटल और पारंपरिक दोनों रूपों में मनाई जा रही हैं, जिससे यह त्योहार और भी रंगीन और यादगार बन गया है।

