Site icon Hindi Dynamite News

Healthy Lifestyle Tips: दिमाग से लेकर दिल तक, हर अंग के लिए फायदेमंद है ये सुपरफूड, जानिए कब और कैसे खाएं

अखरोट को सुपरफूड और ब्रेन फूड कहा जाता है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और मेलाटोनिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जानिए अखरोट खाने का सही समय, तरीका और इसके स्वास्थ्य लाभ।
Post Published By: Sapna Srivastava
Published:
Healthy Lifestyle Tips: दिमाग से लेकर दिल तक, हर अंग के लिए फायदेमंद है ये सुपरफूड, जानिए कब और कैसे खाएं

New Delhi: अखरोट, एक ऐसा ड्राई फ्रूट जो स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी खजाना है। इसे सुपरफूड और ब्रेन फूड भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व दिमाग, दिल, पाचन और पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट खाने का भी एक सही समय होता है और सही तरीके से खाने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं?

अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय

सुबह खाली पेट

पोषण विशेषज्ञ नेहा बंसल के अनुसार, रात भर पानी में भिगोए गए अखरोट को सुबह खाली पेट खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर न्यूट्रिएंट्स को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर पाता है, एनर्जी मिलती है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है। यह ब्रेन हेल्थ के साथ हार्ट के लिए भी लाभकारी होता है।

शाम को स्नैक्स के रूप में

शाम के समय जब हल्की भूख लगती है, तो अक्सर लोग अनहेल्दी स्नैक्स का विकल्प चुन लेते हैं। ऐसे में अखरोट एक हेल्दी और फुल करने वाला विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है।

अखरोट (सोर्स-गूगल)

रात को सोने से पहले

अखरोट में मेलाटोनिन नामक हॉर्मोन पाया जाता है, जो नींद को रेगुलेट करता है। अगर आपको नींद आने में दिक्कत होती है, तो सोने से एक घंटे पहले कुछ अखरोट खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

कैसे खाएं अखरोट?

भिगोया हुआ अखरोट सबसे अच्छा माना जाता है। रातभर पानी में भिगोने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम हो जाता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है।

कितनी मात्रा में खाएं

एक दिन में 2 से 4 अखरोट खाना पर्याप्त होता है। अधिक मात्रा में सेवन करने से अतिरिक्त कैलोरी मिल सकती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है।

किनके साथ खाएं

अखरोट को आप सीधे खा सकते हैं या दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है और इसका उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। किसी भी डाइट या फूड सप्लीमेंट को अपनाने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

Exit mobile version