सितंबर के आखिरी हफ्ते के गुरुवार को थिएटर में लगेगा फिल्मों का मेला, 24-25 सितंबर को रिलीज होंगी ये फिल्में

सितंबर का आखिरी हफ्ता फिल्म लवर्स के लिए खास होने वाला है। 24 और 25 सितंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ की 15 फिल्में थिएटर में रिलीज होंगी। इनमें एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी, भक्ति और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। जानिए पूरी फिल्मों की लिस्ट।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 September 2026, 3:36 PM IST

Mumbai: सितंबर का आखिरी हफ्ता फिल्म लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। 24 और 25 सितंबर को सिनेमाघरों में एक साथ कई फिल्मों की एंट्री होने जा रही है। हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्में भी रिलीज होंगी। इन फिल्मों में एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और भक्ति जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। अगर आप इस हफ्ते थिएटर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 15 फिल्में आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

द पैराडाइस

रिलीज डेट- 24 सितंबर | भाषा- तेलुगू

तेलुगू फिल्म 'द पैराडाइस' एक्शन, एडवेंचर और ड्रामा से भरपूर बताई जा रही है। फिल्म में मोहन बाबू, नानी, राघव जुयाल, संपूरणेश बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

महाकाव्य श्री रामायण कथा: श्री राम की

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- हिंदी

भक्ति फिल्मों के दर्शकों के लिए 'महाकाव्य श्री रामायण कथा: श्री राम की' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में भगवान श्रीराम की कहानी को नए कलाकारों के साथ पर्दे पर पेश किया जाएगा। अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

ओए चिल मार

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- हिंदी

कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'ओए चिल मार' सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जिनकी जिंदगी में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब उनके डार्क सीक्रेट सामने आने लगते हैं।

कल्याणम कमानियम जीवितम

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- तेलुगू

'कल्याणम कमानियम जीवितम' एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इसमें खान दुर्रानी और सहिति अवांचा नजर आएंगे। फिल्म की कहानी Gen-Z रिश्तों और उनसे जुड़ी परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- हिंदी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' भी 25 सितंबर को रिलीज होगी। कहानी मुंबई में रहने वाले एक शख्स की है, जो छठ के मौके पर अपने पुश्तैनी गांव पहुंचता है। फिल्म में आध्यात्मिकता और ईश्वर की शक्ति का पहलू देखने को मिलेगा। एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

महाभारत के ‘भीम’ सौरव गुर्जर की बढ़ीं मुश्किलें, महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तारी

लेनिन पांडियन और मीसाया मुरुक्कू 2

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- तमिल

तमिल सिनेमा से 'लेनिन पांडियन' और 'मीसाया मुरुक्कू 2' रिलीज होंगी। 'लेनिन पांडियन' की कहानी माफिया और किसानों की जिंदगी पर पड़ने वाले उसके प्रभाव से जुड़ी है। वहीं 'मीसाया मुरुक्कू 2' एक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें एक म्यूजिशियन के सपनों और संघर्ष को दिखाया जाएगा।

डोरोथी और लव लॉटरी

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- तमिल और हिंदी

'डोरोथी' दो बचपन के दोस्तों की कहानी बताने वाली तमिल ड्रामा फिल्म है। वहीं हिंदी फिल्म 'लव लॉटरी' में प्यार, धोखे और मर्डर का एंगल देखने को मिलेगा। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, अग्नि अग्यारी और संतोष शुक्ला नजर आएंगे।

आरम और धूमकेतु

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- मलयालम

मलयालम सिनेमा से 'आरम' और 'धूमकेतु' रिलीज होंगी। 'आरम' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैजू कुरूप, सिद्दीकी, अक्सर अली, सुदेश और अंजू कुरियन जैसे कलाकार हैं। 'धूमकेतु' डेथ और टाइम लूप की स्थिति से जुड़ी सिचुएशनल कॉमेडी बताई जा रही है।

अमराम और अंबिल अवान

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- तमिल

'अमराम' एक लव स्टोरी से शुरू होकर एक्शन ड्रामा का रूप लेने वाली तमिल फिल्म है। इसमें तेजेश राजन, इरा अग्रवाल और साई दीना नजर आएंगे। वहीं 'अंबिल अवान' एक शादीशुदा कपल की कहानी है, जो एक मुश्किल परिस्थिति में फंस जाता है। फिल्म में अशोक सेल्वन और प्रीति मुखुंदन काम कर रहे हैं।

स्पार्क और रुपयानामाहा

रिलीज डेट- 25 सितंबर | भाषा- कन्नड़ और तेलुगू

कन्नड़ फिल्म 'स्पार्क' एक इन्वेस्टिगेशन जर्नलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें निरंजन सुधींद्र नजर आएंगे। वहीं तेलुगू फिल्म 'रुपयानामाहा' की कहानी एक गरीब परिवार के करोड़ों रुपये की लॉटरी जीतने के बाद बदलती जिंदगी पर आधारित है। लॉटरी जीतने के बाद परिवार के सामने आने वाली परिस्थितियां कहानी में नया ट्विस्ट लाती हैं।

थिएटर में अलग-अलग जॉनर का मिलेगा डोज

24 और 25 सितंबर को रिलीज होने वाली इन फिल्मों में दर्शकों को एक्शन, एडवेंचर, रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर, साइकोलॉजिकल ड्रामा और भक्ति जैसे कई जॉनर देखने को मिलेंगे। यानी सितंबर के आखिरी हफ्ते में थिएटर जाने वालों के पास अपनी पसंद के हिसाब से फिल्म चुनने के कई विकल्प मौजूद रहेंगे।

Location :  Mumbai

Published :  21 September 2026, 3:36 PM IST