हिंदी
नई दिल्ली: बेहतर कल के लिए कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के मकसद से विश्व बैंक और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) इस महीने पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।
तीन दिवसीय सम्मेलन (21 से 23 मार्च) का विषय- ‘ब्लेंडेड लर्निग इकोसिस्टम फॉर हायर एजुकेशन इन एग्रीकल्चर’ है।
इस सम्मेलन की मेजबानी आईसीएआर और भारतीय कृषि सांख्यिकी शोध संस्थान (आईएएसआरआई) जैसी प्रमुख संस्था कर रही है। सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे।
यह सम्मेलन, उच्च कृषि शिक्षा के लिए अत्याधुनिक मिश्रित शिक्षा प्रणाली के विकास की दिशा में गठबंधन को सहयोग प्रदान करने वाला एक बहुसाझीदार वैश्विक मंच है।
आईसीएआर की एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य अकादमिक क्षेत्र, उद्योग, सरकार तथा बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय संगठनों से साझीदारों का एक वैश्विक परिवेश विकसित करने की सुविधा प्रदान करना है।
कई अन्य मंत्रालय भी इस सम्मेलन के प्रतिभागी होंगे।
Published : 14 March 2023, 9:54 AM IST