Weather Update: Delhi-NCR में लगातार क्यों बढ़ रही गर्मी, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Delhi-NCR में लगातार क्यों बढ़ रही गर्मी
Delhi-NCR में लगातार क्यों बढ़ रही गर्मी


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।










संबंधित समाचार