Union Ministry of Personnel: राजीव मणि को विधायी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया

डीएन ब्यूरो

राजीव मणि को दो साल की अवधि के लिए विधायी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय


नयी दिल्ली:  राजीव मणि को दो साल की अवधि के लिए विधायी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है।

भारतीय विधि सेवा (आईएलएस) अधिकारी मणि, वर्तमान में विधि और न्याय मंत्रालय के तहत विधि कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए विधायी विभाग में सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली स्थित हम्मुराबी एंड सोलोमन पार्टनर्स के संस्थापक और प्रबंध साझेदार मनोज कुमार को दो साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर विधायी विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

 










संबंधित समाचार