घर से निकले थे परीक्षा देने लेकिन रास्ते में ही जिंदगी के 'इम्तिहान' में हार गए...

डीएन संवाददाता

देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है जहां एक कार चलते चलते फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी जिसमें दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी।

हादसे के बाद की तस्वीर
हादसे के बाद की तस्वीर


नई दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर से सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार पंजाबी बाग के फ्लाईओवर पर जा रही होंडा सिटी कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर अचानक ही फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। ‌इस हादसे में जहां दो लोगों की जान चली गई वहीं 5 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी छात्र परीक्षा देने जा रहे थे। और सभी पश्चिमी जिला के मादीपुर पंजाबी बाग मानसरोवर गार्डन के रहने वाले हैं।

 

इस मामले में पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि चलती हुई कार आखिर फ्लाईओवर से नीचे कैसे गिर गयी? पुलिस ने बताया की कार में कुल सात लोग सवार थे जिसमें पांच लड़के जबकि दो लड़कियां थीं। सभी रोहिणी सेक्टर-25 के दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के छात्र थे और अपने सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए आईपी कॉलेज नरेला जा रहे थे।










संबंधित समाचार