220 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

हरियाणा के जींद में घसो माइनर गांव के निकट छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 220 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।

चूरा पोस्त के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
चूरा पोस्त के साथ छह तस्कर गिरफ्तार


जींद: हरियाणा के जींद में घसो माइनर गांव के निकट छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 220 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर 220 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि राजस्थान से चूरा पोस्त को तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने इन छह तस्करों समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।










संबंधित समाचार