Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी अगले हफ्ते ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होंगी शामिल, जानिये पूरा श्ड्यूल

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा


नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अगले हफ्ते मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी।.

यह पहली बार है, जब कांग्रेस की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगी। 

दूसरी तरफ राजस्थान में सर्दी भले ही धीरे-धीरे जोर पकड़ रही हो, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहुंचने से पहले राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है।.

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमे के विधायकों ने जहां कांग्रेस आलाकमान के सामने ‘लंबित मुद्दों’ को हल करने की मांग उठाई है। वहीं, गुर्जर समुदाय के नेता विजय सिंह बैंसला ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर यात्रा का विरोध करने की धमकी दी है। (भाषा)










संबंधित समाचार