Uttar Pradesh: बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी, क्या होगा नया नाम पढ़ें इस खबर में

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस राज के बाद अब मोदी राज में भी नाम बदलने का खेल बदस्तूर जारी है। मुगल सराय और इलाहाबाद का नाम बदलने के बाद अब बस्ती जिले का नाम बदलने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें क्या होगा बस्ती जिले का नया नाम...

बस्ती रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)
बस्ती रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)


बस्तीः प्रशासन ने बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के बाद अब बस्ती का नाम बदलने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ेंः बलिया में रेलिंग के नीचे दबकर हुई महिला की मौत

बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर या वशिष्ठी करने का विचार चल रहा है। नाम बदले जाने पर एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह रिपोर्ट उसे भेज दी है।

यह भी पढ़ेंः नफरत,प्यार और मर्डर- इन्हीं चीजों को लेकर हुई हिन्दूवादी नेता की हत्या

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला

बता दें कि पहली बार 28 नवंबर को बस्ती जनपद का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद राजस्व परिषद की ओर से नाम बदले जाने की स्थिति में होने वाले व्यय की जानकारी मांगी गई थी। बस्ती का नाम बदलने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं ने भी मांग की है। 










संबंधित समाचार