अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी हत्या मामले के मुख्य आरोपी के रूप में उनके पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

अभिनेत्री रिया कुमारी के पति गिरफ्तार
अभिनेत्री रिया कुमारी के पति गिरफ्तार


कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी हत्या मामले के मुख्य आरोपी के रूप में उनके पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है।

अभिनेत्री को कल हावड़ा जिले के बेगनन में उन्हीं की कार में पास से गोली मार दी गयी थी।आधिकारिक सूत्राें ने गुरुवार को बताया किअभिनेत्री के परिजनों ने बंगाल पुलिस को शिकायत करके बताया कि रिया का पति लगातार मारपीट करता था।

इस शिकायत के मिलने के बाद बंगाल पुलिस हरकत में आयी और प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। प्रकाश को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।(वार्ता)










संबंधित समाचार