ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, चार किलोग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

मध्यप्रदेश के सतना जिले में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

चार किलोग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार
चार किलोग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार


सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले की कोलगवां कोतवाली पुलिस ने सिद्धार्थ नगर के निकट नीरज कुशवाहा को चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची थी।

पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।(वार्ता)

 










संबंधित समाचार