लगातार हो रही बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर

admin

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। लगातार बढ़ रहे जल स्तर से चिंता भी बढ़ गयी है। पूरी खबर..

यमुना नदी
यमुना नदी


नयी दिल्ली: पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़े जाने से दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। कई जगहों पर यमुना नदी खतरे के निशान के काफी ऊपर भी बह रही है। बढ़ते जलस्तर में आम जनता समेत सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है।

दिल्ली के बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार लोहे के पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 204.92 मीटर हो गया है जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से 0.09 मीटर अधिक है। विभाग ने एहतियातन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। नदी क्षेत्र में स्थित कुछ गाँवों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर उचित एक्शन की तैयारियों में जुटा हुआ है। लोगों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत भी दी गयी है। 










संबंधित समाचार