New Delhi: वीजा का प्रबंध करने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

दिल्ली पुलिस ने विदेश यात्रा के लिए दस्तावेज दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने विदेश यात्रा के लिए दस्तावेज दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया है कि आरोपियों की पहचान अमरिंदर सिंह (29), जसवीर कौर (33) और सतपाल सिंह (33) के रूप में हुई है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं।

पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) देवेश कुमार महला ने कहा कि उन्हें पंजाब के मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक यात्री हरियाणा के सिरसा का निवासी बलराम दुबई से आया था। एयरलाइंस कर्मचारियों उसे पकड़कर उन्हें सौंप दिया।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि बलराम के नाम पर जारी यूएई परमिट के आधार पर यात्री 28 अप्रैल को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उसे प्रवेश से मना कर दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि वीजा के ऑनलाइन सत्यापन से पता चला कि परमिट किसी अन्य व्यक्ति को जारी किया गया था।

विस्तृत जांच के बाद, फर्जी यात्रा दस्तावेजों पर लोगों को विदेश भेजने में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 










संबंधित समाचार