Presidential Election: संसद भवन रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति पद के लिए आज करेंगी नामांकन

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी द्रौपदी मुर्मू


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। राष्ट्रपति पद के चुनाव में नामांकन से पहले वह संसद भवन के लिए रवाना हो गई हैं। यहां वे संसद भवन में महात्मा गांधी, बेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देंगी।

द्रौपदी मुर्मू  वे संसद भवन में ही उनसे मिलने के लिए आए कई राज्यों के सीएम से भी मुलाकात करेंगी। मुर्मू प्रधानमंत्री , रक्षा मंत्री और गृह मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

मोदी के उनके पहले प्रस्तावक होने की उम्मीद है। प्रस्तावकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुछ अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे। इस नामांकन के दौरान ओडिशा सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहेंगे।

सुश्री मुर्मू कल अपने गृह राज्य ओडिशा से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।झारखंड की राज्यपाल रही

नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले जनता दल (यूनाइटेड), ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक, श्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस ने भी सुश्री मुर्मू की उम्मीदवारी को अपने समर्थन की घोषणा की है।

झारखंड में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चलाने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर सकता है। सुश्री मुर्मू ने आगामी चुनाव के लिए सभी से सहयोग मांगा है। वह राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने में मदद के लिए राजनीतिक दलों से समर्थन के वास्ते 25 जून से अपना अभियान शुरू करेंगी।

विपक्ष ने सुश्री मुर्मू के खिलाफ पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। श्री सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 










संबंधित समाचार