मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने किया आबाद हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

डीएन संवाददाता

थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम भोजा हेड़ी में आबाद नामक शख्स की गोली लगने से हुई मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आबाद की मौत एक हादसा नहीं बल्कि साजिश थी। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर..

पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड का मुख्य आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड का मुख्य आरोपी


मुज़फ्फरनगर: थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम भोजा हेड़ी में 4 जून को बच्चों के विवाद के बाद हुई कहासुनी में आबाद नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। दरअसल आबाद की मौत एक हादसा नहीं बल्कि एक साजिश थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

आबाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले के मुख्य अभियुक्त साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से जिंदा कारतूस और तमंचा भी बरामद किया गया। हत्या को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी साकिब फरार हो गया था।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद दबिश देकर साकिब को गिरफ्तार किया। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये साकिब से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 4 जून को बच्चों के विवाद में आबाद को गोली लग गयी थी। इलाज के लिये आबाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आबाद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया था। 
 










संबंधित समाचार