Mizoram: मिजोरम में बड़ा हादसा, रेलवे पुल ढ़हने से 17 लोगों की मौत, कई मजदूर लापता
मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
आइजोल: मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई।
#Mizoram: मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहने से 17 मजदूरों की मौत, मलबे में दबे कई मजदूर@CMOMizoram @mizorampolice pic.twitter.com/Aezt33d40D
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 23, 2023
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे। घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं... कई अन्य अब भी लापता हैं।’’
मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।