Met Gala 2022: ट्विटर डील के बाद Elon Musk ने फिर खींचा दुनिया का ध्यान, मां के साथ Met Gala में की धमाकेदार एंट्री, जानिये क्या हुआ आगे

डीएन ब्यूरो

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एलन मस्क Met Gala 2022 में अपनी मौजूदगी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

अपनी मां मेय मस्क के साथ  Met Gala  रेड कार्पेट पर एलन मस्क
अपनी मां मेय मस्क के साथ Met Gala रेड कार्पेट पर एलन मस्क


नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ट्विटर खरीदने के बाद से लगातार चार्चाओं का केंद्र बने हुए है। अब एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार एलन मस्क सुर्खियों में है। इस बार एलन मस्क Met Gala 2022 में अपनी अपीयरेंस के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

दुनिया के सबसे खास फैशन इवेंट में से एक Met Gala 2022  के रेड कार्पेट पर एलन मस्क ने अपनी मां के साथ एंट्री लेकर सभी को चौंका दिया। 50 साल के बिजनेसमैन एलन ने 74 साल की अपनी सुपरमॉडल मां मेय मस्क के साथ मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॉक भी किया।

इस दौरान एलन कोटटेल के साथ एक क्लासिक ब्लैक टक्सीडो और मैचिंग बो टाई पहने काफी हैंडसम दिखाई दिए। उनकी मां मेई ने एंकल लेन्थ बरगंडी वेलवेट ड्रेस के साथ स्पार्कली स्ट्रैप्ड हील्स पहनी हुई थी, उन्होंने एक गोल्ड रॉयल क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया। जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। 

Met Gala 2022  के रेड कार्पेट पर मां-बेटे की इस जोड़ी ने मीडिया की सारी टाइमलाइट चुराने के का किया है। इतना ही एलन ने Met Gala 2022 में वोग से बात करते हुए ट्विटर के लिए अपने लक्ष्यों को भी साझा किया।

एलोन ने कहा, "वो बाकी दुनिया को ट्विटर पर रखना चाहते हैं, और ऐसा करने के लिए वो इसे और दिलचस्प,  मनोरंजक और मज़ेदार बनाना चाहते हैं, ताकी ये सभी जीवन को बेहतर बना सके।"










संबंधित समाचार