Cross Platform Messaging: बदल गया Messenger और Instagram, जानें क्या होंगे फायदे

डीएन ब्यूरो

Instagram और Messenger में बड़ा अपडेट आया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को कई तरह के फायदे होने वाले हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए क्या है नए अपडेट की खासियत

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


नई दिल्लीः इंस्टाग्रम और मैसेंजर ने अपने ऐप में एक बड़ा बदलाव किया है। ये बदलाव ऐप के अपडेट होने के बाद नजर आएंगे।

इंस्टाग्राम के नए अपडेट के तहत इंस्टाग्राम के मैसेज ऑप्शन को मैसेंजर की तरह कर दिया गया है। अब इंस्टाग्राम का इनबॉक्स मैसेंजर की तरह लगेगा और यहाँ भी मैसेंजर का ही आइकॉन दिखेगा।

Instaram में मैसेज करते समय आप आसानी से चैट की थीम और कलर भी बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से ऐप नहीं डाउनलोड करना होगा। भारत में भी अब यूज़र्स को मैसेंजर में ये अपडेट मिल रहा है।










संबंधित समाचार