मथुरा में बवाल: RSS कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, पुलिस वालों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, दारोगा समेत दो सस्पेंड

डीएन ब्यूरो

यूपी के मथुरा से बडे बवाल की खबर है। यहां आरएसएस समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। लाठियां और डंडे बरसाये गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

विवाद के बाद मजकर मारपीट
विवाद के बाद मजकर मारपीट


मथुरा: शांति और सौहार्द के प्रतीक रंगोत्सव होली के मौके पर मथुरा में बड़ा बवाल हो गया। मथुरा  के वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और पुलिस की जोरदार भिड़ंत हो गई। यहां एक मामूली विवाद के बाद लाठी, डंडें और पत्थरबाजी होने की खबर है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई गईं वहीं कोतवाल समेत कुछ पुलिस वालों पर चप्पल फैंके जाने का मामला सामने आया है। बवाल के बाद चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया। मामले में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  

जानकारी के मुताबिक शनिवार को यहां कुंभ बैठक का सफल आयोजन हुआ था लेकिन इसके बाद बवाल मच गया। शनिवार को आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार कुंभ क्षेत्र में देवरहा घाट पर रेलिंग को पार करते हुए यमुना में स्नान के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रेलिंग पार कर यमुना में जाने से मना किया। इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और संघ पदाधिकारी के बीच नोकझोंक हो गई और बाद में यह मामूली विवाद, धरना-प्रदर्शन मारपीट में बदल गया। 

विवाद के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में भिड़ंत हो गई। संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस से सरेआम मारपीट का आरोप है। गुस्साए पुलिसवालों ने जिला संयुक्त अस्पताल में मेडिकल कराने गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता मनीष गौतम लहूलुहान हो गए। दो अन्य कार्यकर्ताओं के अंदरूनी चोट आई हैं। 

बवाल के बाद चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया। मामले में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  










संबंधित समाचार