चक्रवाती तूफान मैंडूस को लेकर कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश की संभावना, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के कारण बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ शुक्रवार को कमजोर होकर आधी रात या कल तड़के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी को पार कर सकता है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मैंडूस के आज आधी रात को आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी पार करने आसार
मैंडूस के आज आधी रात को आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी पार करने आसार


चेन्नई: बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के कारण बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ शुक्रवार को कमजोर होकर आधी रात या कल तड़के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी को पार कर सकता है।

मौसम विभाग ने मैंडूस तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार यहां एक या दो स्थानों पर आज अत्यधिक भारी बारिश होगी और उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने भारी बारिश की आशांका को देखते हुए 15 से अधिक जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की है। यहां तक कि राज्य सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियों अलर्ट कर दिया है।मौसम विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ आगे बढ़ा और यह चेन्नई के पूर्व दक्षिण-पूर्वी में लगभग 270 किलोमीटर और कराईकल से 200 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया कि तूफान अगले तीन घंटों के दौरान कमजोर होने के आसार है और यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के बीच महाबलीपुरम के आसपास के दक्षिण आंध्रप्रदेश तटों को आज आधी रात या कल तड़के पार करेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। (वार्ता)










संबंधित समाचार