हिंदी
इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्होंने इतिहास के पन्नों में खुद को दर्ज कराया। 01 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
नई दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 01 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1840 - ब्रिटेन ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।
1851 - रानी विक्टोरिया ने लंदन में महा प्रदर्शनी का उद्घाटन।
1886- अमेरिका में कामगारों के लिये काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल,01 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।
1897 - स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1908 - प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।
1956 - जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1960 - महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य बने।
1972 - देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1977 - इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान 36 लोगों की मौत।
1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने।
2009 - स्वीडन में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी गई।
2001 - हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि की गई।
No related posts found.
No related posts found.