हिंदी
नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं..
1780 - ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनिटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुये।

1799 - फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलीस्तीन के जाफा क्षेत्र पर कब्जा किया।
1812 - वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त और करीब 20 हजार लोगों की मौत।
1917 - गाजा में ब्रिटिश सेना और तुर्काें के बीच हुए युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।
1943 - एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
1953 - डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।
1971 - शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया।

1972 - भारत के राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1979 - इजरायल और मिस्र के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1983- अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1992 - हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी।
2014 - तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमंत्री बने।
Published : 26 March 2019, 11:34 AM IST
No related posts found.
No related posts found.