Maharashtra: धर्म उपदेशक कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर का निधन, सीएम शिंदे ने जताया दुख

डीएन ब्यूरो

प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में नवी मुंबई के नेरुल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर
प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर


ठाणे: प्रख्यात कीर्तनकार बाबा महाराज सातारकर का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में नवी मुंबई के नेरुल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सातारकर महाराष्ट्र के अलावा विदेशों में भी धार्मिक प्रवचन देते थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक संदेश में कहा कि सातारकर का निधन राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा,''वह अपने क्षेत्र में पथ प्रदर्शक थे। बाबा महाराज की सुरीली आवाज और प्रस्तुतिकरण का उनका तरीका बेहद मधुर था। बाबा महाराज के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।''










संबंधित समाचार