इटावा में यमुना नदी में डूबने से किशोर ने गंवाई जान, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की कथित तौर पर गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

इटावा में यमुना नदी में डूबने से किशोर ने गंवाई जान
इटावा में यमुना नदी में डूबने से किशोर ने गंवाई जान


इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की कथित तौर पर गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चकरनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राकेश वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्राम गढाकासदा के निकट यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से अंश कुमार (14) की मौत हो गई। नदी से कुछ दूरी पर खड़े ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम उसका शव बरामद किया गया।










संबंधित समाचार