MCD Election: एमसीडी चुनाव के लिये केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को दी '10 गारंटी', जानिये सभी घोषणाएं

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली वासियों के लिये '10 गारंटी' की घोषणा की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अरविंद केजरीवाल ने की '10 गारंटी' की घोषणा
अरविंद केजरीवाल ने की '10 गारंटी' की घोषणा


नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपनी आम आदमी पार्टी की ओर से 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा की। एमसीडी चुनाव के लिये इसे AAP का घोषणा पत्र माना जा रहा है, जिसे 'केजरीवाल की 10 गारंटी' नाम दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर दिल्ली को एक साफ़-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है।

इस मौके केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 20 सीटों पर सिमट जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव जीतेंगे और भाजपा हारेगी।

केजरीवाल की 10 गारंटी

1)    दिल्ली को और ज्यादा सुंदर बनाएंगे
2)    कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे, नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।
3)    भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम
4)    आवारा पशुओं से मुक्ति
5)    पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे
6)    सड़कों दुरुस्त करेंगे
7)    कर्मचारियों को नियमित करेंगे
8)    कारोबारियों को राहत देंगे, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करेंगे
9)    रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग जोन होगा तैयार
10)    दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाएंगे, पार्कों का विकास किया जाएगा।










संबंधित समाचार