कर्नाटक के लोकायुक्त पर ऑफिस में चाकुओं से जानलेवा हमला

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक के लोकायुक्त पर हमलावर ने ऑफिस में घुस कर जानलेवा हमला किया। इस हमले में लोकायुक्त गंभीर रूप से घायल हुए। पूरी खबर..

वी विश्वनाथ शेट्टी(फाइल फोटो)
वी विश्वनाथ शेट्टी(फाइल फोटो)


नई दिल्ली: कर्नाटक के लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी पर उनके ऑफिस में उनको जान से मारने की कोशिश की गई। हमलावर ने ऑफिस में घुसकर उन पर चाकुओं से लगातार हमला कर के उनको घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को इस मामले में दी गयी जानकारी में आरोपी का नाम तेजस शर्मा बताया जा रहा है,जबकि पुलिस अभी तक हमले की वजह का पता नहीं कर कर सकी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है ।  










संबंधित समाचार