Crime in UP: यूपी में डबल मर्डर, पिता ने लड़की और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर सरेआम की हत्या
उत्तर प्रदेश में दोहरे हत्याकांड की एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। गांव में रहने वाली एक लड़की और उसके प्रेमी को उसके पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पढिये
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी मची हुई है। यहां प्रेम संबंधों से खफा एक एक पिता ने अपनी लड़की और उसके प्रेमी की सरेआम कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बेटी और प्रेमी दोनों को सरेआम मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी हत्याकांड में शामिल अपने भाइयों के साथ फरार हो गया। डबल मर्डर से यहां सनसनी मची हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
दोहरे हत्याकांड की यह वारदात कानपुर के घाटमपुर इलाके की है। यहां विरहानपुर गांव में रहने वाली एक लड़की मोहल्ले के एक लड़के से प्रेम करती थी। लड़की के पिता और उसके घरवाले इस प्रेम संबंध से नाराज थे। गुरुवार सुबह लड़की घर में अकेले थी तभी लड़का उससे मिलने पहुंच गया। जिसकी सूचना लड़की के घरवालों को हो गई।
जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता ने अपने भाइयों के साथ घर में उसकी लड़के से मिलने आये उसके प्रेमी की पिटाई की। पिता ने उसके साथ ही अपना बेटी को भी पिटना शुरू किया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर लड़के का पिता बचाव के लिये वहां पहुंचा, लेकिन लड़की के घरवालों ने अंदर से दरवाजा बन्द कर रखा था। बतया जाता है कि लड़के के पिता ने कुल्हाड़ी से वार करके पहले लड़की और बाद में उसके प्रेमी को मार डाला।
अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या आरोपी पिता शिवहरे अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को गांव में दो हत्याओं की जानकारी मिली। पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है दोनों प्रेमियों की हत्या हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।