अजय देवगन के साथ इस मूवी में नजर आ सकती जाह्नवी कपूर

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ इस मूवी में काम करती नजर आ सकती हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है अजय और जाह्नवी की फिल्म का नाम..

अजय देवगन-जाह्नवी कपूर
अजय देवगन-जाह्नवी कपूर


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की पुत्री जाह्नवी कपूर ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

इस समय जाह्नवी अपनी अगली फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक में व्यस्त हैं। इसके बाद वो करण जौहर की तख्त में नजर आएंगी । इसके अलावा जाह्नवी कपूर के हाथ एक और प्रोजेक्ट लगा है। जाह्नवी राजकुमार राव के साथ ‘रुहअफ्जा’ जैसी हॉरर कॉमेडी करेंगी, जिसमें उनका डबल रोल है।

चर्चा है कि जाह्नवी को अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म में भी काम करने का चांस मिला है। जाह्नवी अजय देवगन की फिल्म ‘सैय्यद अब्दुल रहीम’ में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्माण जाह्नवी के पिता बोनी कपूर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बोनी कपूर चाहते है कि जाह्नवी अजय की आने वाली फिल्म में कैमियो करती दिखें। बोनी कपूर का मानना है कि फिल्म का एक किरदार जाह्नवी कपूर के लिए एक दम परफेक्ट है। (वार्ता)










संबंधित समाचार