जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकी गिरफ्तार, चीनी हथियार बरामद

डीएन ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक कुख्यात आतंकी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आंतकी के पास से चीन में निर्मित हथियार बरामद किये गये। पूरी रिपोर्ट

पुलिस और सुरक्षाबलों के अभियान में एक आतंकी गिरफ्तार (फाइल फोटो)
पुलिस और सुरक्षाबलों के अभियान में एक आतंकी गिरफ्तार (फाइल फोटो)


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चलाये जा रहे एक संयुक्त अभियान के दौरान कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी के कब्जे से चीन में निर्मित कई तरह के हथियार व अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं।

जानकारी के अनुसार, अनंतनाग पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल ने संयुक्त अभियान चलाते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इस आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान फिरोज अहमद निवासी गरातबल कुमोह कुलगाम के रूप में हुई है। आतंकी फिरोज अहमद लश्कर-ए-तैयबा में सी श्रेणी का आतंकी था। उसके कब्जे से एक चीन निर्मित पिस्तौल, मैगजीन व अन्य सामान बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी फिरोज 7 जून 2021 से अपने घर से लापता हो गया था। पुलिस को उसके लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन में शामिल होने की सूचना मिली थी।

लश्कर-ए-तैयबा संगठन में शामिल होने से पहले फिरोज ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में भी नापाक कार्यों को अंजाम दे चुका है। उसका बड़ा भाई माजिद जरगर उर्फ ताल्हा भी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़ा था। उसे अरवानी में वर्ष 2017 को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।










संबंधित समाचार