Congress Rally in Jaipur: जयपुर में कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ महारैली', मंच पर एक साथ जुटे कई दिग्गज, ढोल-नगाड़ों की गूंज

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में राजस्थान कांग्रेस द्वारा आज जयपुर में 'महंगाई हटाओ रैली' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

कांग्रेस की रैली में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
कांग्रेस की रैली में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़


जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस द्वारा 'महंगाई हटाओ रैली' का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी दिल्ली, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता अजय माकन समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी एक साथ मंच पर नजर आये। सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी रैली में शामिल हुई। रैली में कार्यकर्ताओं की भारी उमड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भाजपा सरकार पर जमकर हमले बोले जा रहे हैं। रैली फिलहाल जारी है। 

इस रैली के लिये जयपुर के विद्यानगर स्टेडियम में राजस्थान कांग्रेस द्वारा विशाल मंच सजाया गया। रैली स्थल में चारों ओर सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पोस्टर लगे हैं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए हैं।

राहुल गांधी ने महंगाई हटाओ रैली में केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह देश हिंदूओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये रैली महंगाई और बेरोजगारी के बारे में है, लेकिन देश की जो आज हालत है वो आज से पहले कभी नहीं हुई थी। भाजपा राज में देश की हालत आप सब को दिख रही है। हिंदुस्तान के सब संस्थान एक संगठन और एक हाथ में हैं. मंत्री के दफ्तर में RSS के OSD बैठे हैं। इस देश को जनता नहीं चला रही बल्कि 3-4 पूंजीपति चल रहे हैं।

रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो मुख्यमंत्री के पत्रों का जवाब नहीं देंते हैं। इससे आप समझ लीजिए कि देश किस दिशा में जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार केंद्र मैं हैं वो जनता की भलाई नहीं चाहती है। हमारे पर्यटक प्रधानमंत्री अपने आवास से 10 किलोमीटर दूर किसानों से मिलने नहीं जा पाए लेकिन पुरी दुनिया घूम आए। ये सरकार सिर्फ़ ग़िने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रियंका ने कहा कि सत्तर सालों की रट छोड़िए मोदी जी आप ये बताइए कि आपने 7 साल में क्या किया।  










संबंधित समाचार