Jabalpur: अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना,पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ लेकिन अब अपने भ्रष्ट दोस्तों को बचाने के लिए करते हैं प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वह भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना- प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब वह अपने ''भ्रष्ट दोस्तों’’ को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना
अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना


जबलपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वह भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना- प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब वह अपने ''भ्रष्ट दोस्तों’’ को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

उनका यह बयान आप कार्यकर्ताओं द्वारा आबकारी नीति मामले में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरूद्ध दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और जम्मू सहित देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करने के एक दिन बाद आया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जबलपुर पहुंचने के बाद ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट सरकार देख सकता हूं, जिसके स्वास्थ्य मंत्री और सांसद जेल में हैं। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाते थे और इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते थे। लेकिन अब वे अपने भ्रष्ट दोस्तों को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।'

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘ आपने एक बड़ा बदलाव देखा होगा...राजनीति में प्रवेश करने से पहले, अरविंद केजरीवाल जी कहा करते थे कि सत्ता की कुर्सी में ही कुछ खोट है क्योंकि जो भी उस पर बैठता है, वह भ्रष्ट हो जाता है। केजरीवाल जी ने इसे सही साबित किया है।'

भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब वह अपने भ्रष्ट दोस्तों को बचाने के लिए इसी तरह का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने देश को लूटने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को उचित ठहराया।

उन्होंने कहा, ''जिन लोगों को वह ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते थे, ( दिल्ली के तत्कालीन) स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर (तत्कालीन) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तक, वे पिछले कुछ महीनों से जेल में हैं...।’’

उन्होंने लगभग 10 महीने तक जेल से अपना मंत्रालय चलाने के लिए जैन की आलोचना की।

ठाकुर ने आरोप लगाया, 'यह किस तरह की राजनीति है? इसने अरविंद केजरीवाल और आप का भ्रष्ट चेहरा उजागर कर दिया है।'










संबंधित समाचार