Kanwar Yatra 2024: पहली बार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कुछ खास नियम, इस तरह करें तैयारी

कांवड़ यात्रा बेहद पुण्यदायी तीर्थयात्रा मानी जाती है। इस साल कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई, सोमवार से हो रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 July 2024, 12:55 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन में कांवड़ यात्रा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कावड़ यात्रा को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित है। प्रभु श्री राम, भगवान परशुराम, श्रवण कुमार और रावण ने भी कावड़ यात्रा की थी।

इस बार कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई, 2024 दिन सोमवार से हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की की इस रिपोर्ट में जानिये कांवड़ यात्रा से जुड़े कुछ खास नियम और तैयारियां। 

ऐसे करें कांवड़ यात्रा की तैयारी

1 कांवड़ यात्रा करने के लिए सबसे पहले लकड़ी की बनी हुई कांवड़ की व्यवस्था करनी चाहिए।
2 इसके बाद भगवान शिव की तस्वीर और कांवड़ को सजाने का श्रृंगार उपलब्ध करना चाहिए।
3 एक ऐसा पात्र रखें, जिसमें गंगाजल या किसी पवित्र नदी का जल भरा जा सके।
4 कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए गेरुआ या केसरिया रंग के वस्त्र धारण करते हैं।
5 इसके अलावा कुछ जरूरी दवाएं भी अपने साथ रखें।

इन बातों का रखें ध्यान
1 भगवान शिव का समर्पित कांवड़ यात्रा श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक होती है। कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

2 इस दौरान किसी भी प्रकार के नशे शराब, पान, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, तामसिक चीजों आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

3 इस दौरान श्रद्धा-भक्ति और दृढ़ता की परीक्षा होती है। इसमें आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से भटकना नहीं चाहिए।

4 कावड़ यात्रा हमेशा नंगे पैर की जाती है। ऐसे में आप एक जत्थे के साथ रहते हैं, जिसे देखकर आपका मनोबल बढ़ता है। कांवड़ यात्रा के दौरान जयकारे लगाते रहना चाहिए।

5 अपनी क्षमता के अनुसार ही कांवड़ यात्रा करनी चाहिए। लंबी पैदल यात्रा से परहेज करना चाहिए। बीमार और अस्वस्थ लोगों को कांवड़ यात्रा करने से बचना चाहिए।