किशोरी को अगवा कर सामूहिक बलात्कार

डीएन ब्यूरो

दो थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया।

किशोरी का सामूहिक बलात्कार
किशोरी का सामूहिक बलात्कार


नोएडा उत्तर प्रदेश के नोएडा के दो थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।



एसपी ग्रामीण सुजाता सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही हाशिम नामक युवक ने बलात्कार किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। किशोरी की दादी ने थाना दादरी में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



दूसरी घटना थाना बिसरख क्षेत्र की है। यहां गांव में रहने वाली दलित किशोरी घर से पानी लेने के लिए निकली थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों सागर, सौरभ और दीपक ने उसे जबरन अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवती ने जब विरोध किया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने थाना बिसरख में शिकायत दर्ज कराई। बिसरख पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)










संबंधित समाचार