लखनऊ: चिल्ड्रेंस पैराडाइस माण्टेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या गजल अकबर ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

डीएन ब्यूरो

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज चिल्ड्रेंस पैराडाइस माण्टेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या गजल अकबर और उनके समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

कार्यालय में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
कार्यालय में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता


लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा व राहुल गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा एवं देश के गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों के हक और हकूक के लिए सड़क से लेकर सदन तक किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर चिल्ड्रेंस पैराडाइस माण्टेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या गजल अकबर ने अपने समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की मौजूदगी में ग्रहण की गई। 

यह भी पढ़ें | देश की जनता को खतरे में डाल रही है सरकार, नहीं सुन रही मेरी सलाह: राहुल गांधी

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक आजय राय ने समाजसेविका गजल अकबर सहित उनके साथ आये सभी समर्थकों के गले में तिरंगा पट्टिका पहनाकर व पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | राहुल के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में आये सभी मेहमानों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज देश में भय एवं नफरत का माहौल व्याप्त है। हिन्दू को मुस्लमान से लड़ाकर देश में अमन चैन व आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। उनका विश्वास भाजपा से उठ चुका है। अब देश का जनमानस कांग्रेस पार्टी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। 










संबंधित समाचार