यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, तीन की मौत और आधा दर्जन घायल

डीएन ब्यूरो

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा। कार और बस में टक्कर के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत
यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत


मथुरा: मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुए हादसे में स्कॉरर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद हुआ। इसी क्रम में कई वाहन एक दूसरे से भिड़ते चले गए। करीब आठ लोग घायल हैं।  

यह भी पढ़ें: कानपुर में शराब का ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं ने बुलंद की आवाज़

हालांकि बस को कोई नुकसान नहीं हुआ और वो अपनी जगह पर खड़ी हो गई। लेकिन इसी दौरान पीछे से आई एक कार के टायर सड़क पर पड़े पोल की वजह से फटे और वह अनियंत्रित होकर बस में घुस गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: कानपुर में नहीं थम रहा प्रदर्शन, व्यापारियों ने हवन-पूजन कर जताया जीएसटी का विरोध

कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और करीब आधा दर्जन घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां भी घायल हो गईं। कुछ घायलों को आगरा लाया गया है। मरने वाले कहां के हैं, यह अभी पता नहीं चला है।
 










संबंधित समाचार