यूक्रेन और रूस के बीच भीषण लड़ाई जारी, परमाणु संयंत्र के अंतिम रिएक्टर का संचालन भी ठप

यूक्रेनी सेना और रूसी बलों के बीच शनिवार को भीषण लड़ाई जारी रही। वहीं, बाढ़ और युद्ध के हालात के कारण यूक्रेन में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के अंतिम रिएक्टर का संचालन भी ठप हो गया।

Updated : 10 June 2023, 7:29 PM IST
google-preferred

कीव: यूक्रेनी सेना और रूसी बलों के बीच शनिवार को भीषण लड़ाई जारी रही। वहीं, बाढ़ और युद्ध के हालात के कारण यूक्रेन में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के अंतिम रिएक्टर का संचालन भी ठप हो गया।

यूक्रेनी सेना का कहना है कि रूसी बलों ने शुक्रवार रात को मिसाइलों और ड्रोन के जरिये लगातार हमले किए, जिससे सैन्य ठिकानों को नुकसान के साथ ही चार नागरिकों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, बिना किसी पूर्व घोषणा के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज कीव की यात्रा पर पहुंचे। ट्रूडो के साथ उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड भी यूक्रेन पहुंची हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ट्रूडो की यह दूसरी कीव यात्रा है।

यूक्रेनी सेना ने बिना विवरण साझा किए कहा कि रूसी बलों के साथ ‘‘भीषण युद्ध’’ जारी है। इसने कहा कि रूसी बल यूक्रेन के खेरसोन और जेपोरीजिया प्रांतों में भी हवाई हमले कर रहे हैं।

यूक्रेन की परमाणु एजेंसी ने कहा कि जेपोरीजिया परमाणु संयंत्र के सभी छह रिएक्टर का संचालन ठप हो गया है। हालांकि, इसने कहा कि कखोवका बांध के टूटने के कारण बने बाढ़ के हालात के कारण संयंत्र को प्रत्यक्ष तौर पर खतरा नहीं है।

इस संत्रंय पर रूस का नियंत्रण है, लेकिन संयंत्र में अब भी यूक्रेनी कर्मचारी ही कार्यरत हैं।

 

Published : 
  • 10 June 2023, 7:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement