केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही थानेदार को पड़ी भारी

डीएन ब्यूरो

फतेहपुर जिले में पुलिस कप्तान ने कई थानेदारों के विकेट उखाड़ दिये हैं। सबसे अहम है जाफरगंज के थानेदार की छुट्टी। इन पर आरोप है कि इन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री के प्रोटोकाल का ठीक तरीके से अनुपालन नहीं किया, जिसकी सजा के तौर पर इनकी थानेदारी छीन ली गयी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


फतेहपुर: जिले में पुलिस कप्तान ने कई थानेदारों के विकेट उखाड़ दिये हैं। सबसे अहम है जाफरगंज के थानेदार की छुट्टी। इन पर आरोप है कि इन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री के प्रोटोकाल का ठीक तरीके से अनुपालन नहीं किया, जिसकी सजा के तौर पर इनकी थानेदारी छीन ली गयी है। 

तबादला आदेश

जाफरगंज के थानेदार महामाया सिंह को अपराध शाखा में भेज दिया गया है। इनकी जगह पर सच्चिदानंद त्रिपाठी को जाफरगंज का नया थानेदार बनाया गया है। 

राजीव सिंह को चांदपुर थाने से हटाकर मलवां का नया थानेदार बनाया गया है। नाहर सिंह को अब खखरेरु से हटाकर चांदपुर थाने की कमान सौंपी गयी है।










संबंधित समाचार