फतेहपुर: गर्मी से किसान की मौत, सड़क किनारे मिला शव, मुंह-नाक से झाग

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में गर्मी के कारण एक किसान की मौत हो गई। किसान का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गर्मी से किसान की मौत
गर्मी से किसान की मौत


फतेहपुर: असोथर थाना क्षेत्र के जरौली मार्ग पर महुहाई बाग के पास सड़क किनारे एक किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक किसान के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस ने कहा कि संभवत गर्मी के कारण किसान की जान गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, जिसके बाद मौत का असली कारण सामने आ सकेगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक की पहचान रामनगर कौहन गांव के रहने वाले किसान राजेन्द्र उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह 50 वर्ष के रूप में की गई। शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। 

मंगलवार सुबह गांव के लोगों की नजर जब राजेन्द्र का शव पर पड़ी तो परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती देर रात में मृतक शराब के नशे में गिरते पड़ते जा रहे थे और पीने के लिए पानी मांग रहे थे। सुबह देखा तो मृत पड़े हुए रहे। मृतक के 5 लड़के ननकू, रवेंद्र सिंह उर्फ चुनकू, अनूप उर्फ चौबे, प्रभात व अनूप जो कि सभी खेती किसानी का काम करते हैं।

मृतक के बेटे ननकू ने बताया कि उसके पिता कल दोपहर करीब 11 बजे असोथर कस्बे में लगी सब्जी बाजार गए थे। उसके बाद घर नही आये। सभी ने खेत जाकर उनका पता किया लेकिन वे नहीं मिले। वे सुबह मृत अवस्था में मिले हैं। मुंह से झाग भी निकला हुआ था। 

ननकू ने यह भी बताया कि उसके पिता के ऊपर केसीसी का लाखों रूपये का कर्ज भी था। जिससे वह टेंशन में रहते थे। ननकू के मां राजरानी की रक्षाबंधन के 12 अगस्त 2022 को यमुना नदी में नाव डूबने से मौत हो चुकी है। 

थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात में शराब के नशे में मिले थे और पानी मांग रहे थे। भीषण गर्मी के कारण हो सकता है कि जान चली गई हो। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।










संबंधित समाचार