Lockdown 2.0: आज से कई क्षेत्रों में मिल रही है छूट, जानें क्या रहेगा बंद

डीएन ब्यूरो

आज लॉकडाउन 2.0 का छठवां दिन है। आज से कुछ इलाकों में कुछ छूट दी गई है। वहीं कुछ इलाकों में हालातों को देखते हुए सख्ती भी बरती गई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए किन इलाकों में है भारी सख्ती और किन इलाकों में दी गई है छूट..

लॉकडाउन 2.0 (फाइल फोटो)
लॉकडाउन 2.0 (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी को मात देने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। वहीं दूसरी ओर 20 अप्रैल यानी आज से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिन्हित क्षेत्रों में कुछ छूट दी है। 

उत्तर प्रदेश में सोमवार से कुछ हद तक कामकाज में छूट दी जाएगी, जिसमें सरकारी दफ्तरों में 33 फीसदी स्टाफ का आना शामिल है। प्रदेश के उन 19 जिलों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी, जहां पर कोरोना वायरस के 10 से अधिक केस। वहीं मध्य प्रदेश में सिर्फ 26 जिलों में कुछ हदतक सरकारी दफ्तर, औद्योगिक गतिविधियों को इजाजत है।

यह भी पढ़ें: देश में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना के मरीजों की संख्या चिंताजनक, जानें क्या है हाल

महाराष्ट्र में ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ हद तक औद्योगिक गतिविधि शुरू होंगी। बिहार में सरकारी दफ्तरों में आज से कामकाज शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी। सिर्फ 33 फीसदी स्टाफ दफ्तर में आएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 4000, दिल्ली में 2000 के पार

वहीं पैसेंजर ट्रेन सर्विस, विमान सेवा, सड़क पर सामान्य वाहनों की आवाजाही, स्कूल-कॉलेज-कोचिंग सेंटर, होटल सर्विस जैसी जगहों और चीजों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में भी किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में किसी तरह की छूट ना देने का फैसला किया है। 










संबंधित समाचार