

कोरोना महमारी के खिलाफ जंग में भारत द्वारा 100 करोड़ वैक्सीनेशन का ऐतिहासिक लक्ष्य पाने के खास मौके पर पीएम मोदी ने इसे भारतीय विज्ञान की जीत बताया। जानिये पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में भारत ने नया इतिहास रचते हुए 100 करोड़ से अधिक का टीकाकरण लक्ष्य पूरा कर लिया है। 100 करोड़ कोरोना डोज के ऐतिहासिक मौके पर देश में जश्न का माहौल है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इसे भारतीय विज्ञान की जीत करार दिया। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में पढ़िये पीएम मोदी के संबोधन की कुछ खास बातें।
1) आज 21 अक्टूबर, 2021 का ये दिन, इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने अब से कुछ देर पहले 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है।
2) 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए, देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है।
3) यह भारतीय विज्ञान की जीत है। ये उपलब्धि भारत की है, भारत के प्रत्येक नागरिक की है।
4) मैं देश की वैक्सीन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों, वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन में जुटे कर्मयोगियों, वैक्सीन लगाने में जुटे हेल्थ सेक्टर के प्रोफेशनल्स, सभी का आभार व्यक्त करता।
5) आज एम्स झज्जर में, कैंसर का इलाज कराने आने वाले मरीजों को एक बड़ी सहूलियत मिली है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में बना ये विश्राम सदन, मरीजों और उनके रिश्तेदारों की चिंता कम करेगा।
6) भारत के कॉरपोरेट सेक्टर ने, प्राइवेट सेक्टर ने, सामाजिक संगठनों ने निरंतर देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अपना योगदान दिया है।
7) आयुष्मान भारत- PMJAY भी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। जब मरीज को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में इलाज मिलता है तो उसकी सेवा होती है।
8) ये सेवाभाव ही है जिसकी वजह से हमारी सरकार ने कैंसर की लगभग 400 दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए।