Crime in UP: पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक अवैध शस्त्र फैक्टरी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और उनके कब्जे से नौ निर्मित तथा एक अर्ध निर्मित असलहा एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

Crime (फाइल)
Crime (फाइल)


कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक अवैध शस्त्र फैक्टरी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और उनके कब्जे से नौ निर्मित तथा एक अर्ध निर्मित असलहा एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली की सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरा मुरीदन पुर में एक ईंट भट्ठा के पास अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी चल रही है।

सूचना पर थाना पुलिस द्वारा ग्राम कुरा मुरीदनपुर में बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से दो लोगों - बरकत अली तथा रामगोपाल - को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।










संबंधित समाचार