Crime in UP: अमेरिका में रहकर यूपी के शख्स ने चोरों से इस तरह बचाया अपना कानपुर का घर, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

कानपुर से चोरी की घटना सामने आई है। इस घर में रात को चोर हाथ साफ करने के लिए आए लेकिन उनकी ये कोशिश बर्बाद हो गई है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

कानपुर में घर को घेरती पुलिस
कानपुर में घर को घेरती पुलिस


कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार रात को बंद घर में चोर घुस गए थे। इस घर का मालिक अभी अमेरिका में रह रहा है। इसलिए उसने कानपुर के घर की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवा रखे है। जिसके जरिए मालिक को घर में घुसे चोरों की जानकारी हुई और उसने पुलिस को अपने घर भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद चोर गोली चलाने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक चोर को पैर में गोली लग गई। ये घटना कानपुर के श्यामनगर की है।  

कानपुर के श्यामनगर के रहने वाले विजय अवस्थी इस समय अमेरिका में है। लिहाजा कानपुर में उनका घर बंद पड़ा हुआ है। घर की सुरक्षा विजय ने CCTV कैमरे भी लगा रखे है। इसलिए जब चोर उनके घर में रात को घुसे तो अमेरिका में बैठे-बैठे ये सब लाइव देख रहे थे। उसी समय उन्होंने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, और इस वारदात को रोक दिया। इस दौरान पुलिस की एक चोर के साथ मुठभेड़ भी हुई जिसमें चोर के पैर में गोली लग गई है। 

पुलिस ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले घर के मालिक ने लाइव देख कर चोरों को सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां एक चोर के साथ पुलिस की क्रॉस फायरिंग हुई। इस दौरान चोर के पैर गोली लग गई। फिलहाल वो अभी अस्पताल में है। घर के सभी ताले सलामत है।   










संबंधित समाचार